फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा कार से 50 किलो गांजा बरामद किया

Thu, 25 Jan 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भिकियासैंण में गांजे के साथ पकड़े गये तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इनोवा कार से 50 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत चार लाख आंकी है।

विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस टीम ने पुलिस चौकी भिकियासैंण के समीप तिराहे पर गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग की। रामनगर की ओर जा रही इनोवा कार संख्या यूके-04-जे-5509 की तलाशी में कार में चार बोरों में भरा 50 किलो गाजा बरामद किया और दो तस्करों को दबोचा लिया।

पुलिस ने इनोवा कार में सवार सुखबीर यादव निवासी थाना भरतपुर मुरादाबाद और राजेंद्र सिंह थारी हल्दूवा रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार को सीज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चेकिंग टीम में चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ,गणेश सिंह, दीपक साक्टा, अजीत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें