फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म के निदेशक और सेंसर बोर्ड का पुतला फूंका

Thu, 25 Jan 2018 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पद्मावत के निर्देशक और सेंसर बोर्ड का पुतला जलाते विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पद्मावत फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और सेंसर बोर्ड भारत सरकर का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर उन्होंने फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म पद्मावत के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात किया जा रहा, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यकर्ता दिन में चौघानपाटा में एकत्र हुए और पुतला जलाया। नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत पद्मावत फिल्म के माध्यम से हिंदुओं की भावनाओं, मान्यताओं और संस्कारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैदिक काल से लेकर अब तक गलत तथ्य पेश कर इतिहास से छेड़छाड़ कर हिंदू समाज को तोड़ने का कुचक्र हो रहा है, जो कि पद्मावत फिल्म में भी किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे सेंसर बोर्ड हो या रुपयों के लिए सभ्यता, धर्म देश को बेचने वाले फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्म के किरदार निभाने वाले रणवीर और दीपिका ने देश की संस्कृति को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सरकार से इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में विहिप विभाग अध्यक्ष कृष्णा कांडपाल, जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, मंत्री योगेश नयाल, प्रांत सुरक्षा प्रमुखए अजय बोरा, प्रकाश लोहनी, उमेश बिष्ट, विनोद तिवारी, मोनू साह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें