जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में कम रही भीड़।
- फोटो : ALMORA
साप्ताहिक कर्फ्यू के बीच रविवार को आवश्यक सेवाओं के तौर पर जिले में टीकाकरण जारी रहा। हालांकि मात्र आठ केंद्रों में ही टीकाकरण किया गया। कर्फ्यू के कारण केंद्रों में टीका लगवाने वालों की भीड़ भी काफी कम रही। जिले में रविवार को कुल 480 लोगों को कोरोना का टीका लगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के तेजी से पैर पसारने के साथ ही रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू के आदेश जारी हुए हैं। पिछले रविवार को पहले साप्ताहिक कर्फ्यू के बीच जहां टीकाकरण भी स्थगित कर दिया गया था। वहीं इस रविवार को आवश्यक सेवाओं के तहत टीकाकरण जारी रहा। जिले के आठ केंद्रों में टीकाकरण किया गया। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 316 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज लगी। वहीं 164 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। (संवाद)