अल्मोड़ा। जिले में लंबे समय से जीर्णशीर्ण पड़े 43 विद्यालयों के भवनों का जल्द जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए जिला योजना से तीन करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
अमर उजाला में कैसी है पाठशाला के तहत लगातार जिले भर में जीर्णशीर्ण पड़े विद्यालयों के भवनों की खबरों को प्रकाशित किया जा रहा है। खबर के प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने 43 जीर्णशीर्ण विद्यालयों के भवनों चिन्हित कर उनके जीर्णोद्धार के लिए जिला योजना से बजट प्रस्तावित किया गया। इसके अलावा विभाग आपदा मद से भी जीर्णशीर्ण पड़े स्कूलों के भवनों को ठीक करने का कार्य करेगा।
शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए भी किया पत्रचार
अल्मोड़ा। कैसी है पाठशाला अभियान के तहत अमर उजाला विद्यालयों के भवनों की बदहाली और शिक्षकों की कमी को भी लगातार प्रकाशित कर रहा है। शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने निदेशालय को पत्रचार कर दिया है। संवाद
इन विद्यालयों के भवनों की संवरेगी दशा
प्राथमिक विद्यालय इड़सेरा, जीआईसी बगवालीपोखर, प्राथमिक विद्यालय खजुरानी, जूनियर हाई स्कूल पैली, जीआईसी जलना, जीआईसी द्यूनाथल, प्राथमिक विद्यालय लसना, जीआईसी भनौली, जीआईसी नगरखान, जूनियर हाईस्कूल चामी, प्राथमिक विद्यालय तालरभैना, जीआईसी बसंतपुर, जीआईसी दौलाघाट, जीआईसी कटपुड़िया, जीआईसी चौंरा, जीआईसी कांडे, जीआईसी डुंगरीखोला, जीआईसी भाकुना, प्राथमिक विद्यालय भिटारकोट, जीआईसी मनान, प्राथमिक विद्यालय बाराकोट, प्राथमिक विद्यालय बसगांव, प्राथमिक विद्यालय खत्याड़ी हवालबाग, जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा, प्राथमिक विद्यालय कलियागुड़, प्राथमिक विद्यालय कोटालेश्वर, जीआईससी देवालय, प्राथमिक विद्यालय मुनानी, प्राथमिक विद्यालय गजार, जीआईसी टोटान, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनुवाद्दोखन, जीआईसी बेडगांव, जीआईसी कुनेलाखेत, प्राथमिक मगचौड़ा, जीआईसी लोधियाखान,प्राथमिक विद्यालय पीपलटाना, प्राथमिक विद्यालय कारचूली।