अल्मोड़ा। पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर राजकीय शिक्षक बृहस्पतिवार को चाॅक डाउन कर शिक्षण कार्य से विरत रहे। इससे जिले के 263 विद्यालयों में शिक्षण कार्य ठप रहा।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानठौक में शिक्षकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में डाॅ. बृजेश डसीला, दिनेश, ललित मोहन तिवारी, बीना तिवारी, डॉ. ललित आर्या, जीवन लाल, महिपाल बनकोटी आदि मौजूद रहे।
इधर विभिन्न विद्यालयों में प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को रद्द करने के साथ ही शिक्षकों का स्थानांतरण करने की मांग की।