फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल्याटी और अणां के जंगल आग से धधके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज के फल्याटी और अणां के जंगल में भीषण आग लगने से कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई। आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी तक आग नहीं बुझ पाई है। आग के कारण चारों ओर धुंध छाने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बैजनाथ रेंज के अणां और फल्याटी के जंगल में सोमवार को पूर्वाह्न अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर वाचर आनंद राम, पूर्व वन पंचायत सरपंच दलीप रावत, कैलाश पुरी फल्याटी के जंगल में पहुंच गए। फायर वाचरों ने बताया कि आग बेकाबू बनी हुई है। वन रेंजर बीएस ने बताया कि आग बुझाने वन विभाग की एक और टीम अणां और फल्याटी के जंगल को रवाना हो गई है। वन दरोगा चंदन सिंह टंगणिया ने ग्रामीणों से आग बुझाने में ग्रामीणों से सहयोग देने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें