रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया स्थित 99 माउंटेन ब्रिगेड (कांगो ब्रिगेड) के गरुड़ा मैदान में मिशन फॉर नेशन के तहत संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कलाकारों ने देश भक्ति गीतों के माध्यम से सैनिकों और अधिकारियों को देश भक्ति की भावनों से ओत-प्रोत कर दिया। दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस रौठार थे।
एकम सात्त संस्था की तरफ से सैन्य क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया था। इस ग्रुप ने पिथौरागढ़ में सेना के समक्ष कार्यक्रम देने के बाद रानीखेत में प्रस्तुति दी।
सेना के लिए यह ग्रुप निशुल्क कार्यक्रम पेश करता है। ग्रुप ने देश भक्ति गीतों के माध्यम से सैनिकों और अधिकारियों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान तमाम सैन्य अधिकारियों और सैनिकों के परिजन भी मौजूद रहे। देर रात तक लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर तमाम सैन्य अधिकारी, जवान, परिजन और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।