फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में पेशावर कांड की 89वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने घटना को याद करते हुए कहा कि गढ़वाली को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब हम उनके सपनों के उत्तराखंड और राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाने में सफल होंगे।
विज्ञापन


उपपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि गढ़वाल रेजीमेंट के हवालदार चंद्र सिंह गढ़वाली ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। अंग्रेजी सरकार के दमन और उत्पीड़न का सामना करते हुए उनको और उनके साथियों को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा। गोष्ठी को केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, विमला आर्या ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रंजना सिंह, वंदना कोहली, गोपाल राम, राजू गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें