फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइबर उत्पादों को विकसित करने के लिए काम करेगा संस्थान: टम्टा

Thu, 07 Mar 2019 11:35 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सेंटर आफ एक्सीलेंस हिमालयन फाइबर्स का शिलान्यास करते केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री । - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने लोधिया (बरसीमी) के निकट केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हिमालयन फाइबर्स का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि कपड़ा मंत्रालय के तहत आने वाला एनआईटीआरए केंद्र द्वारा फाइबर उत्पादों को विकसित करने के लिए यह प्रशिक्षण संस्थान कार्य करेगा। यह केंद्र हिमालयी फाइबर के लिए उत्कृष्ट केंद्र होगा। कपड़ा मंत्रालय ने इसके लिए आठ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निचले हिमालयी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फाइबर और रेशों को यहां प्रोसेस कर फाइबर उत्पादों को बनाने का कार्य किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इस सेंटर के लिए निशुल्क भूमि दी गई है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेंटर के लिए मशीनें और उपकरण विदेश से मंगा ली गई हैं। वर्तमान में मशीनें एनआईटीआर गाजियाबाद में रखी गई हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, उद्योग महाप्रबंधक दीपक मुरारी, एनआईटीआरए महानिदेशक अरिन्दम बासु, परियोजना प्रबंधक एके पांडे, धर्मेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, महेंद्र रावत, दर्शन रावत, प्रधान गोपाल रावत, राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान राजेंद्र लटवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें