मौलेखाल (अल्मोड़ा)। थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जसपुर कोट के कटियाखाल में ग्रामीणों का चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि थला-मुनड़ा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनायी जानी थी लेकिन काफी लंबे समय बाद भी यह सड़क नहीं बन सकी है। इस कारण मुनड़ा, मजबाखली, कोत्यडा, कुमियाचौड़, सिमल जसपुर, तल्ला जसपुर, टीट, बांगीधार, बरहलिया, मयालबाखल, रगडग़ाड, खदेरा समेत एक दर्जन गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। क्रमिक अनशन में आशा देवी, शकुंतला रावत, अनूप सिंह, गोमती देवी, अमित रावत, गुणानंद ध्यानी बैठे। समर्थन में गोपाल सिंह, फकीर सिंह, हीरा सिंह, मंगल सिंह, गोविंद सिंह, दिनेश सिंह, सीता देवी, कांति देवी, शांति देवी, उमा देवी, हीरा देवी आदि धरना दिया। ब्यूरो