फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ मैदान में परेड़ के बीच केआरसी के 294 जाबांज आज लेंगे देशसेवा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में नए साल का पहला शपथ ग्रहण समारोह 23 जनवरी को भव्य परेड के बीच आज संपन्न होगा। गीता और राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर केंद्र के 294 नव प्रशिक्षित जवान विधिवत रूप से थल सेना का अंग बन जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान रिक्रूटों के परिजन भी मौजूद रहेंगे। शौर्य और पराक्रम में गौरवशाली इतिहास को समेटे कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र ने देश को अनगिनत सैनिक दिए हैं। इस बार साल का पहला शपथ ग्रहण समारोह कल 23 जनवरी को यहां सोमनाथ मैदान में आयोजित होगा।

रिक्रूटों के एक हजार से अधिक परिजन भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले जवानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें