फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान आयोजित सभा में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार ने चौदह माह पूर्व डीडीए लागू किया था। इससे लोगों को भवन निर्माण में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन सरकार प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद प्रदेश सरकार उदासीन बनी हुई है, जिससे जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं। प्राधिकरण की औपचारिकताएं पूरी करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भारी बहुमत से जनता ने भाजपा को प्रदेश में सत्तारूढ़ किया है लेकिन सरकार ही अब जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। चेतावनी दी कि यदि जिला विकास प्राधिकरण समाप्त नहीं किया गया तो पूरे पर्वतीय क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

अध्यक्षता पूरन रौतेला और संचालन हर्ष कनवाल ने की। धरने पर मीडिया प्रभारी राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अवनी अवस्थी, कवींद्र पंत, जगदीश सिजवाली, पीसी जोशी, अख्तर हुसैन, आनंदी वर्मा, राजू गिरि, भारत रत्न पांडे, ललित मोहन पंत, चंद्रमणि भट्ट, देवीदत्त पांडे, प्रताप सत्याल, पन्ना लाल कन्नौजिया, विनोद तिवारी, लक्ष्मण ऐठानी, आनंद बिष्ट, पूरन चंद्र तिवारी, दीवान धपोला, आनंद सिंह ऐरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो लाइन- जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। (फाइल नं. 01एएलएम07पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें