अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने लिंक रोड में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को पार्किंग का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। दो बार निरीक्षण के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं करने पर नाराजगी जताई।
डीएम ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि पार्किंग के लिए चिन्हांकन का कार्य करें। एआरटीओ को भी इस कार्य में सहयोग करने को कहा। जो बजट पार्किंग के लिए प्रस्तावित है उसका सही उपयोग करें। इसके अलावा नगर में निर्माणाधीन और प्रस्तावित पार्किंग स्थल करबला तिराहे, लक्ष्मेश्वर, सिकुड़ा बैंड आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि वाहनों का लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में पार्किंग स्थलों का निर्माण करना जरूरी है। सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। इस मौके पर तहसीलदार खुशबू आर्या, एआरटीओ आलोक जोशी, ईओ पालिका श्याम सुंदर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. दीपांकर डेनियल आदि भी मौजूद थे।