अल्मोड़ा। दिवाली के दिन आतिशबाजी करते समय एक छोटी सी चूक एक युवक को महंगी पड़ गई। एक युवक ने ज्यों ही बम जलाया तो वह उसके हाथ में ही फट गया। धमाका होने से उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
जिले के बाड़ेछीना निवासी पप्पू दीपावली के दिन आतिशबाजी कर रहा था। उसने जैसे ही बम जलाया तो वह हाथ में ही फट गया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह झुलस गया है। उनके शोर मचाने पर परिजन बाहर आ गए। परिजन उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। उनके हाथ में पांच टांके लगे हैं।