अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार शाम को नरसिंहबाड़ी में ऑफिसर कालोनी के पास एक घर में सिलिंडर बदलने के दौरान अचानक आग भड़क गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर लोगों ने अग्निशमन दल को सूचना दी और बाद में आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में खास नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक रघुवर सिंह गौड़ के घर में परिवार के लोग गैस सिलिंडर बदल रहे थे। इस बीच गैस रिसने से वहां आग लग गई। इस बीच आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और फायर ब्रिगेड को बुला लिया गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण किचन में काफी सामान नष्ट हो गया।