अल्मोड़ा। रैनबो फुटबाल क्लब की पहल पर आयोजित में अल्मोड़ा सांकर लीग प्रतियोगिता के ऐलीमीनेटर मैच में विक्टोरिया क्लब ने रैनबो फुटबाल क्लब को 3-0 से पराजित किया।
विक्टोरिया क्लब दूसरे क्वालीफाई मैच में अल्मोड़ा फुटबाल क्लब से खेलेगा। इस मैच की विजेता टीम 22 जुलाई को रायल फाइटर से खेलेगी। अंपायर दीपक शाही, लाइन मैन आनंद देव, भगवती चौहान थे। कमेंट्री सौरभ वर्मा ने की। इस दौरान वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी भोपाल सिंह नयाल को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि लियाकत अली तथा बहादुर सिंह मनकोटी थे। इस मौके पर कैलाश गुरुरानी, निर्मल रावत, विनीत बिष्ट, अशोक कनवाल, मनोज जोशी, राजन जोशी, दीपक उप्रेती, विकास कन्नौजिया, भैरव गोस्वामी, हरीश कनवाल, नीरज बिष्ट, कैलाश मेहरा, अंकित पांडे, भारत लाल, मनोज पवार, मनोज कनवाल, गोविंद मटेला, मोहित साह, कृष्णा सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो