फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर मंदिर में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर में रखे गए एक दान पात्र में जमा रकम में हेराफेरी की आशंका का मामला चर्चा में आने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने का फैसला लिया है।

मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि 13 जुलाई को मंदिर के सीसीटीवी कैमरे को कुछ देर के लिए कपड़े से ढकने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि यह मामला चर्चा में आने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने का फैसला लिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष गोविंद गोपाल ने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई राशि में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए उचित कदम उठाने पर जोर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें