फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण में मदद करे पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन की यहां हुई बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने यह एक गंभीर समस्या है और नगर क्षेत्र में लगभग 55 दवा व्यवसायी हैं जिनके द्वारा उचित तरीके से बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं किया जा सकता है। व्यवसायियों ने पालिका से अपने संसाधनों से इसका निस्तारण कराने की मांग। उन्होंने कहा कि पालिका को इसका निस्तारण अपने स्तर से करना चाहिए और दवा व्यवसायी इसके लिए निश्चित शुल्क देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पालिका द्वारा इंसिलेटर की व्यवस्था का सुझाव अच्छा है, लेकिन महंगा उपकरण होने के कारण प्रत्येक दवा व्यवसायी इसे नहीं खरीद सकता। यदि शासन स्तर से पालिका इंसिलेटर की व्यवस्था कर दे तो दवा व्यापारी भी अपने प्रतिष्ठानों से निस्तारित होने वाले अपशिष्ट को इंसिलेटर में नष्ट कर सकेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि अगर पालिका इंसिलेटर की व्यवस्था करवाती है तो दवा व्यवसायी इसके लिए शुल्क जमा करने को तैयार हैं। पालिका ने मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, पैथोलॉजी वालों को बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण स्वयं करने को कहा है। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का हवाला देते हुए नगर पालिका ने इस संबंध में अस्पताल समेत मेडिकल स्टोर, क्लीनिक संचालकों को पत्र भी भेजा है। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस मनकोटी, आशीष वर्मा, राघव पंत, कस्तूरी लाल अग्रवाल, ललित मोहन भट्ट, दीप वर्मा, गिरीश उप्रेती सहित कई दवा व्यवसायी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें