अल्मोड़ा। प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत की 118वीं जयंती उनके पैतृक गांव स्यूनराकोट में रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। समन्वयक नीरज पंत ने बताया कि सुमित्रानंदन पंत स्मारक समिति और महादेवी वर्मा सृजन पीठ रामगढ़ की ओर से स्यूनराकोट में सुबह नौ बजे से व्याख्यान और काव्यपाठ होगा। इधर रविवार को सुबह 10:30 बजे सुमित्रानंदन पंत पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने सभी लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है।