फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार से हुआ जनता का मोहभंग: कुंजवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्यां (अल्मोड़ा)। धौलादेवी ब्लॉक के पोखरी गांव में हुई सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। भाजपा ने कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं को राजनीतिक द्वेष भावना के चलते ठप कर दिया है। गरीब विरोधी भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाएं अधर में लटक गई हैं। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को इस सरकार ने बंद कर दिया है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान है। उन्होंने गांव की विकास योजनाओं के लिए आगणन के अनुसार विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। संचालन गोविंद बल्लभ पांडे ने किया।

सभा में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा, धरम सिंह गैड़ा, विजय कुमार, पूरन सिंह, संतोष टम्टा, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, नवीन गुरूरानी, जीत सिंह, दीवान बिष्ट आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें