फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बदले जाएंगे जीर्ण-शीर्ण 70 बिजली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के खंभे जीर्ण-शीर्ण हैं। आंधी आने पर बिजली के पोल क्षतिग्रस्त तक हो जाते हैं इसके जहां घंटों बिजली बिजली गुल हो जाती है। वहीं लोगों को खतरा बना रहता है। बिजली विभाग नगर में जीर्ण-शीर्ण 70 बिजली के पोलों को बदलेगा। विभाग ने ऐसे जीर्ण-शीर्ण पोलों के स्थान पर नए पोल लगाने का काम विभाग ने शुरू कर दिया है। इससे रविवार को मालरोड और अन्य क्षेत्रों में करीब साढ़े चार घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


रविवार को बिजली विभाग ने खत्याड़ी क्षेत्र में दो और सरकार की आली में दो बिजली के जीर्ण-शीर्ण पोल बदले। पोल बदलने के लिए सुबह करीब नौ बजे शटडाउन लिया गया था। इसके चलते खत्याड़ी, सरकार की आली के आसपास के क्षेत्रों के अलावा मालरोड, मल्ला जोशीखोला, सेलाखोला, चौघानपाटा समेत अन्य स्थानों पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।

पोल बदलने के बाद अपराह्न करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। इधर रविवार को मालरोड समेत अन्य क्षेत्रों में भी दिन भर बिजली की आंख मिचौली रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता शेरपाल ने बताया कि पहले नगर क्षेत्र में 70 पोल बदले जा चुके हैं। द्वितीय चरण में जीर्ण-शीर्ण 70 पोल चिन्हित किए गए हैं। इन्हें बदलने के कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें