फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया और खरई एकादश ने जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्थानीय स्टेडियम में आयोजित अल्मोड़ा कप क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को भी दो मैच खेले गए। विक्टोरिया और खरई एकादश की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन


पहला मैच विक्टोरिया और ढौरा (बी) के बीच हुआ। ढौरा (बी) की टीम पहले खेलते हुए मात्र 56 रन पर सिमट गई। विक्टोरिया की ओर से मनोज बोथयाल ने तीन और चंदन ने दो विकेट लिए। जवाब में विक्टोरिया की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मैच जीत जिला। विजयी टीम के बल्लेबाज पंकज बिष्ट और मोहन भट्ट ने 22-22 रन बनाए। विक्टोरिया के मनोज बोथयाल मैन ऑफ द मैच रहे।

दूसरा मैच खरई एकादश (बागेश्वर) और बांबे एकादश के मध्य खेला गया। बल्लेबाजी करने उतरी बांबे एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 105 रन बनाए। जिसमें महेंद्र के 32 रन शामिल थे। खरई एकादश के प्रदीप कार्की ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


खरई एकादश की टीम ने 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। खरई के प्रदीप कार्की ने 32 रन बनाए। विजयी टीम के प्रदीप कार्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
अंपायर रमेश चौबे, पंकज कर्नाटक, कैलाश मेहरा, क्षितिज पांडे, स्कोरर जीवन पांडे, बबीता चौबे थीं।

मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, निरंजन साह के अलावा चंदन लटवाल, पंकज बिष्ट, हर्षवर्धन वर्मा, विनीत बिष्ट, दीपक वर्मा, ललित कनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें