फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी 

Sun, 11 Mar 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कुंवाली के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 जन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कुंवालीवासियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कुलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने जुलूस भी निकाला। कहा कि मोटर मार्गों की बदहाली के चलते क्षेत्र से पलायन बढ़ रहा है। तय हुआ कि मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन


कुंवाली क्षेत्र में एलोपैथिक अस्पताल, राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, जीर्ण-शीर्ण विद्युत पोलों को बदलने, झूलते तार ठीक करने, भिटारकोट मोटर मार्ग पर मल्यालनदी के ऊपर पुल बनाने सहित तमाम मांगों को लेकर कुंवाली क्षेत्र के लोग दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। शासन-प्रशासन की बेरुखी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि बैंक संबंधी कार्यों के लिए लोगों को 20 से 30 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है, जबकि 1995 से लगातार यह मांग उठ रही है। पूर्व में कई बार जुलूस प्रदर्शन तक हो चुके हैं। धरना प्रदर्शन को ग्रामीणों का भारी समर्थन मिल रहा है। विकास संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र की महिलाओं ने इससे पहले जुलूस भी निकाला। कहा कि मांगें जब तक पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रघुवर सिंह परिहार, सचिव रघुवर दत्त, गोपाल सिंह, हरी नारायण जोशी, बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंपा बजेठा, अमर उजाला, सुुंदर वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें