अल्मोड़ा। दर्पण समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने खूंट धामस समेत अन्य गांवों में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया।
कलाकारों ने स्वच्छ पानी पीने, जच्चा-बच्चा कार्ड, शिशु स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य आदि की जानकारी दी। उन्होंने जनगीत, लोक नृत्य और नुक्कड़-नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों के दल में संस्था की सचिव विभु कृष्णा, विनोद थापा, विभा बिष्ट, दिव्या, सुजाता लटवाल, दीपक पेटशाली, कार्तिकेय बोरा, अर्जुन, नीता नेगी शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रधान ललित पंत, भीम प्रकाश, चंदन भोज, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद पांगती मौजूद थे।