फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और शिल्पा के खिलाफ फिर उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। टीवी इंटरव्यू में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर सार्वजनिक रूप से वाल्मीकि समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड वाल्मीकि कल्याणकारी महासभा ने मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने दोनों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सार्वजनिक रूप से टीवी इंटरव्यू में अनुसूचित जाति के वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। जिससे वाल्मीकि समाज काफी आहत है और इससे वाल्मीकि समाज का अपमान हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम भेजे ज्ञापन में दोनों अभिनेताओं के खिलाफ एससीएसटी एक्त के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है ताकि भविष्य मेें कोई भी धर्म और जाति के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग न कर सके। उन्होंने हल्द्वानी में वाल्मीकि समाज के लोगों के ऊपर विरोध करने पर दर्ज हुए मुकदमे को भी वापस लेने की मांग की है। इधर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एके सिकंदर पंवार ने भी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजपाल पवार, सुरेश केशरी, सुरेश परदेशी, प्रमोद पवार, संतोष कुमार, रमेश पारछा, राजेश कुमार, दीप चंद्र पवार, राजेंद्र पवार, दीपक चंदेल, राजेश, रामदास, कमल कुमार, चेतन कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें