फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्वाई क्वांग डो मार्शल आर्ट की टीम मथुरा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 27 से 29 दिसंबर तक मसानी मथुरा में होने जा रही 14वीं नेशनल च्वाई क्वांग डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अल्मोड़ा की टीम मंगलवार को रवाना हो गई है।
विज्ञापन

कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि टीम में विवेकानंद बालिका विद्यालय अल्मोड़ा की हर्षिता पंत, अंजलि तिवारी, निकिता, मीनाक्षी गोस्वामी, ललिता, भाग्यश्री तिवारी, जीजीआईसी अल्मोड़ा की नीलाक्षी बिष्ट, वीयरशिवा अल्मोड़ा की गुंजन डसीला, इंटर कालेज शामा के चारु सिंह कोरंगा, त्रिभुवन सिंह कोरंगा, पवन सिंह ऐठानी, पवन सिंह पपोला आदि शामिल हैं। टीम के रवाना होने पर विवेकानंद बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, जीजीआईसी अल्मोड़ा की सावित्री टम्टा, च्वाई क्वांग डो मार्शल आर्ट के निदेशक सुनील मिश्रा, हरिशंकर गहतोड़ी, लोकेश पांडेय, दिपांशु जोशी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें