अल्मोड़ा। ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन्स एकेडमी हवालबाग में विकासखंड कार्यालय की ओर से ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी पंकज कांडपाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं स्वच्छ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण को आगे आएं।
उन्होंने शौचालय की उपयोगिता, विकलांग सशक्तीकरण, बुजुर्ग सम्मान, दहेज का विरोध, शिक्षा के महत्व आदि की जानकारी दी। ग्राम विकास अधिकारी मंजूषा नगरकोटी ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। घर और आसपास के परिवेश को स्वच्छ बनाएं। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पंत ने स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ब्लॉक कार्यालय का आभार जताया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान हवालबाग बबीता आर्या ने और संचालन गोविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि मीनाक्षी, एएनएम हंसा साह, जीवन बिष्ट, हेम सती, प्रियंका, भावना, सलोनी, विल्सन, गीता नेगी, पार्वती बिष्ट, रश्मि पंत, मुरली कांडपाल आदि उपस्थित थीं।
उधर पं. गोवर्धन शर्मा इंटर कालेज ज्योली में नेहरू युवा मंडल ज्योली के अध्यक्ष गजेंद्र उपाध्याय ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता ही सेवा आंदोलन में शामिल होने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने घर, आसपास, अस्पताल, जल स्रोतों, सड़क और मार्गों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एनवाईके अल्मोड़ा के स्वयं सेवक विक्रम सिंह बिष्ट, कमलेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।