फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की शिखर होटल सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को खत्म कर आर्थिक आधार पर देने की मांग की। इस मौके पर संस्था के युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमित सिंह बिष्ट को यूथ प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह मेहता यूथ जिला संगठन सचिव, रमेश सिंह बोरा द्वाराहाट यूथ ब्लाक अध्यक्ष, राकेश सिंह बिष्ट लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष, आनंद सिंह भोज हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि देश की सरकार बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें युवाओं की उपेक्षा कर रही हैं। विभिन्न विभागों में योग्य युवाओं को नौकरी न देकर सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संविदा में रखने का मन बना रही है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि युवाओं की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संविदा पदों पर योग्य युवाओं को ही नौकरी देने की मांग की ताकि प्रदेश में कुछ हद तक बेरोजगारी कम हो सके। उन्होंने युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़न पर जोर दिया। नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक प्रो. एसएस पथनी तथा संचालन यूथ प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह नगरकोटी ने किया। इस मौके पर हर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बोरा, जगदीश सिंह नगरकोटी, जगदीश सिंह मेहता, आनंद सिंह डंगवाल, राकेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें