फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी से मिले वरिष्ठ नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था डे केयर सेंटर ने नगर में दोपहिया वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण लगाने, वाहनों की बेतरतीब पार्किंग पर लगाम लगाने और वाहन चलाते समय शराब का सेवन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा संस्था सदस्यों ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जागरूक करने के साथ ही संदिग्ध होटल, ढाबों और मनोरंजन स्थलों में छापेमार कर दोषियों को दंडित करने और नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने की भी मांग की।
विज्ञापन


एसएसपी पी रेणुका देवी को समस्या बताने पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों ने शहर की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की मांग की है। उन्होंने युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रधानाचार्यों को जागरूक करने के साथ ही संदिग्ध होटल, ढाबों और मनोरंजन वाले स्थानों में छापेमारी की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शहर में दोपहिया वाहन काफी तेज गति से चल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके लिए तेज गति में नियंत्रण के साथ ही स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी की है। उन्होंने एसएसपी को बताया कि कोचिंग सेंटर के आसपास भी काफी संख्या में भीड़ रहती है और शोरगुल होने के कारण अव्यवस्था बनी रहती है।

उन्होंने सड़क पर बेतरतीब पार्किंग करने वाले वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा करने के निर्देश देने, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने, वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने की भी मांग की है। इसके अलावा नगर में टू व्हीलर टैक्सी संचालन की व्यवस्था करने, चौराहे और व्यस्त सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने, अधिकांश स्थानों में सीसीटीवी लगाने, स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए इंतजाम करने, टैक्सी स्टैंड में विभिन्न स्थानों का किराया अंकित करने आदि की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में डा. अरुण कुमार पंत, जीसी जोशी, लीला खोलिया, भगीरथ पांडे, आनंद सिंह बगडवाल, आनंद वल्लभ, मोहन सिंह, किशोर जोशी, हेम चंद्र जोशी, सुनयना मेहरा, रमेश जोशी, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, डा. जेसी दुर्गापाल, पुष्पा कैड़ा, आनंद सिंह ऐरी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें