फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी अंडोली में की जाए शिक्षकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज अंडोली से बिना प्रतिस्थानी के शिक्षकों का तबादला करने का अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्कूल में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि अक्तूबर 2016 में स्कूल इंटर में उच्चीकृत हुआ। उस समय स्कूल में एलटी संवर्ग में सात शिक्षक, एक लिपिक, एक चौकीदार और प्रधानाध्यापक तैनात थे, लेकिन कुछ ही समय बाद प्रधानाध्यापक, दो शिक्षक, लिपिक और चौकीदार का तबादला कर दिया गया। न तो स्थानांतरित शिक्षकों के स्थान पर शिक्षक भेजे गए और न ही प्रवक्ताओं की तैनाती हुई है। इस संबंध में विभाग को कई बार ज्ञापन दे दिए गए हैं, लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। वर्तमान में स्कूल में पांच शिक्षक हैं। इनमें से एक शिक्षक के पास प्रधानाध्यापक का प्रभार है, जबकि एक शिक्षक को लिपिकीय और मध्याह्न भोजन योजना का काम देखना पड़ता है। शिक्षकों की कमी से स्कूल में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यदि जल्द स्कूल में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे स्कूलों में भेजने को मजबूर होंगे। ज्ञापन भेजने वालों में अंडोली गांव की प्रधान कांति देवी आदि ग्रामीण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें