फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लमगड़ा के कई गांवों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत भाबू-रज्यूड़ा-पुखारी पेयजल योजना में पानी नहीं आने के कारण कई गांवों में पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मची है। गर्मी के दिनों में ग्रामीण दो से तीन किमी दूर नौले अथवा प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों का पूरा दिन परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारू नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


भाबू-रज्यूड़ा-पुखारी पेयजल योजना जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण रज्यूड़ा, पुखारी, सुंदरपानी, सिसोली, सुरना, काभडी, नवाडा आदि गांवों में पिछले एक पखवाड़े से पानी की आपूर्ति ठप है। भरी दोपहरी में ग्रामीण दो से तीन किमी दूर नौले अथवा प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। नौले में भी पानी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है। घंटों इंतजार करने के बाद भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता पीतांबर गुरुरानी और धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों के आसपास हैंडपंप नहीं होने के कारण ग्रामीण भारी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। उन्होंने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें