अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ दौड़ में शामिल हुए प्रतिभागी।
- फोटो : amar ujala
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मनाए जा रहे नशा विरोधी पखवाड़े के अंतर्गत रघुनाथ सिटी मॉल से पांडेखोला तक तीन वर्गों (पुरुष, महिला और अधिकारी वर्ग) पांच किमी दौड़ आयोजित की गई। एसएसपी पीएन मीणा ने दौड़ में शामिल करीब 400 युवाओं में जोश भरते हुए भारत माता की जय के नारे के साथ नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। अधिकारी वर्ग की पांच किमी दौड़ में एसएसपी मीणा पहले स्थान पर रहे।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अल्मोड़ा में पहली बार सरकारी स्तर पर इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने युवाओं को जागरूक करने के लिए लगातार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। दौड़ के महिला वर्ग में महिला वर्ग में राधा भट्ट प्रथम, राधा कार्की द्वितीय और रजनी सतवाल तृतीय रही। पुरुष वर्ग में प्रवीण कुमार पहले, रजत गुणवंत दूसरे और पंकज कनवाल तीसरे स्थान पर रहे। अधिकारी वर्ग में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी अल्मोड़ा ने प्रथम, बीएस मनकोटी ने दूसरा जीएस विष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। दौड़ को सफल बनाने में अनेक संस्थाओं ने सहयोग किया। कल 28 जून को अल्मोड़ा को नशा मुक्त करने का संकल्प विषय पर उत्तराखंड सेवानिधि जाखनदेवी में सुबह 11 बजे से गणमान्य नागरिकों के साथ एक संगोष्ठी भी रखी गई है। एसएसपी मीणा ने गोष्ठी में अधिक से अधिक लोगों की भागादारी करने का आह्वान किया है।