फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती रैली में 387 युवकों ने दौड़ पूरी की

विज्ञापन
भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र यूनिट हेडक्वार्टर में कोटा भर्ती रैली शुरू हो गई है। बृृहस्पतिवार को पहले दिन उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती हुई।  प्री हाइट टेस्ट पास करने के बाद 1220 ने दौड़ में भाग लिया। कुल 387 युवक दौड़ में सफल रहे।

विज्ञापन


 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में बृृहस्पतिवार को सैनिक सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के लिए सैन्य परिवारों से जुड़े युवाओं की भर्ती रैली में 1600 से अधिक युवक भाग लेने पहुंचे । सुबह छह बजे सोमनाथ मैदान में  पहुंचे इन युवकों का सैन्य अधिकारियों ने प्री हाइट टेस्ट लिया, जिसमें कुल 1220 युवक सफल रहे, जिन्हें दौड़ लगाने का मौका मिला।
 दौड़ में कुल 357 युवक पास हुए। इसके बाद सफल युवकों का शारीरिक परीक्षण लिया गया, प्रपत्रों की जांच की गई।

दिन भर परीक्षण का दौर चलता रहा। वहां डिप्टी कमांडेंट कर्नल निखिल श्रीवास्तव, भर्ती अधिकारी कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल संदीप सील, कर्नल आईके खुराना, एपीटीसी आर्मी फिजिकल ट्रेनिंग कोर के हवलदार रोमी शर्मा सहित तमाम सैन्य अधिकारियों ने इस कार्य में सहयोग किया। बृृहस्पतिवार को भी बाहरी राज्यों के युवाओं का यहां पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन



दौड़ में फिर फिसड्डी साबित हुए उत्तराखंड के युवक
 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर की कोटा भर्ती रैली में पहले दिन उत्तराखंड के युवाओं के लिए दौड़ आयोजित की गई थी, लेकिन 1220 में से कुल 387 युवक ही दौड़ में सफल हो पाए। भर्ती रैलियों में अक्सर युवाओं का दौड़ में असफल रहने का सिलसिला चल रहा है। यहां हुई भर्ती में भी दौड़ में 833 युवक दौड़ में असफल साबित हुए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें