फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 गरीबों के अधूरे आवासों के लिए 7.14 लाख मिले

Wed, 24 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू मलिन बस्ती आवास योजना के चयनित लाभार्थियों का अपना घर का सपना सच होगा। बजट नहीं मिलने से सालों से अधूरे 34 मकानों को अब लाभार्थी स्वयं बनाएंगे। शासन ने मकानों के निर्माण के लिए पहले चरण में 7.14 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि योजना के तहत करीब पांच साल पहले पालिका क्षेत्र में लाभार्थियों का चयन किया गया था। आवास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को बजट दिया गया था। निगम द्वारा बनाए गए 28 मकानों को पालिका ने लाभार्थियों को सौंप दिया है।

34 मकान अधूरे छोड़ कर निगम ने काम छोड़ दिया था। आवासों को पूरा करवाने को पालिका काफी समय से प्रयास कर रही थी। उन्होंने बताया कि अधूरे मकानों को पूरा करने के लिए शासन से 7,140,80 रुपये की किश्त मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लाभार्थियों को मकानों का निर्माण अब स्वयं करना होगा। शासन से मिली धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें