रानीखेत के जंगलों का निरीक्षण करते प्रशिक्षु वनाधिकारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सीएएसएफओएस देहरादून में प्रादेशिक वन सेवा का प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों के 33 सदस्यीय दल ने रानीखेत वन क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। दल ने प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव के निर्देशन में गोल्फ कोर्स के समीपवर्ती जंगलों का भ्रमण किया।
33 सदस्यीय दल के साथ फैकल्टी के रूप में आईएफएस केएम अर्चना भी मौजूद रहीं। महाराष्ट्र के चंद्रपुर डिवीजन में तैनात रहते केएन अर्चना के उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म शेरनी बनी है। इसमें केएम अर्चना के जमीनी कार्यों को दर्शाया गया है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भूमि संरक्षण वन प्रभाग रानीखेत के प्रधान कार्यालय का भी भ्रमण किया। लोक चेतना मंच के निदेशक और वन क्षेत्र में कार्य कर रहे जोगेंद्र सिंह बिष्ट ने भी प्रशिक्षुओं के साथ अनुभव साझा किए। वन अनुसंधान केंद्र कालिका में स्थापित फारेस्ट हीलिंग केंद्र का भी निरीक्षा किया। दल में 18 सदस्य यूपी, आठ पश्चिम बंगाल, चार मेघालय, दो नगालैंड और एक महाराष्ट्र से शामिल रहे। इनमें आठ महिला तथा 25 पुरुष अधिकारी मौजूद थे। रानीखेत में उप प्रभागीय वनाधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी, रेंजर हरीश टम्टा, नितिन पंत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।