फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अब 33 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं माने जाएंगे पास

Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय में अंकतालिकाओं में असाइनमेंट के अंक दर्ज नहीं होने से परीक्षा में असफल स्नातक पांचवें सेमेस्टर के 200 छात्र- छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

विवि प्रबंधन ने अब परीक्षा में 40 की जगह 33 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को भी पास करने का फैसला लिया है। एसएसे विश्वविद्यालय ने स्नातक पांचवें सेमेस्टर में विद्यार्थियों ने सह पाठ्यक्रम मेडिटेशन विषय की 75 अंक की परीक्षा दी और 25 अंक का असाइनमेंट जमा किया।
लेकिन अंकतालिका में असाइनमेंट के अंक दर्ज नहीं हुए। प्रबंंधन ने इस बार 100 अंकों में से नार्मलाइजेशन के आधार पर छात्र- छात्राओं को अंक दिए। इससे 40 फीसदी अंकों पाने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा में पास हो सके। 200 विद्यार्थी फेल हो गए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने 17 अप्रैल के अंक में असाइनमेंट के नंबर बने 200 छात्र- छात्राओं की प्रगति में बाधा शीर्षक के साथ विद्यार्थियों की इस समस्या को प्रकाशित किया था। परीक्षा समिति ने खबर का संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें