फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब लगेगी बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में करीब तीन साल से खराब सीटी स्कैन मशीन की जगह नई मशीन खरीदने की प्रक्रिया शासन स्तर पर पूरी हो जाने के बावजूद मामला अटका पड़ा है। इसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं। जिले के किसी भी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं है और रोगियों को सीटी स्कैन कराने हल्द्वानी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के मरीजों की सुविधा के लिए बेस अस्पताल में करीब 10 साल पहले लगाई गई सिटी स्कैन मशीन 2016 से खराब है। यह मुद्दा पिछले विधानसभा चुनाव में भी जोरशोर से उठा था। सभी जनप्रतिनिधियों ने मशीन को जल्द दुरुस्त करने के दावे किए थे।

सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थानीय विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की मांग पर मई 2017 में नई सिटी स्कैन मशीन खरीदने की घोषणा की, लेकिन आज तक नई मशीन नहीं आ सकी है। यह भी बता दें कि अल्मोड़ा जिले के किसी भी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। जिससे मरीजों को सिटी स्कैन के लिए हल्द्वानी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इधर बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस गड़कोटी ने बताया कि शासन स्तर पर सीटी स्कैन खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। संबंधित कंपनी को मशीन लगाने के आदेश भी हो चुके हैं। बीते दिनों संबंधित कंपनी के इंजीनियर ने अल्मोड़ा आकर मशीन लगाने के संबंध में जानकारी भी हासिल की, लेकिन मशीन अभी तक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें