फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन कीर्तनों से रानीखेत चिलियानौला में भक्तिमय माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नवरात्र के मौके पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। चिलियानौला में महिला कीर्तन मंडलियों द्वारा घर घर जाकर भजन कीर्तन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर भजन कीर्तन के माध्यम से माहौल को देवमयी बनाए हुए हैं। महिला कीर्तन मंडली द्वारा जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अध्यक्ष हेमा रावत के नेतृत्व में घर घर जाकर महिलाएं कीर्तन भजनों में मशगूल हैं। नगर स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्र कार्यक्रम का पारायण के साथ समापन हुआ। शिव मंदिर कमेटी और महिला सत्संग कमेटी की तरफ से सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया गया। सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें