फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगांव के पास फायरिंग रेंज में मृत मिला तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मालगांव के पास फायरिंग रेंज में शनिवार को एक नर तेंदुआ मृत पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और मृत तेंदुए को एनटीडी स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गए। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव को जला कर नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मालगांव में फायरिंग रेंज के पास किसी ने शनिवार की सुबह एक तेंदुए का शव पड़ा देखा। सरपंच नंदन सिंह ने वन कर्मियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन बीट अधिकारी भुवन राम सहित अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंच गए और तेंदुए के शव को एनटीडी स्थित रेसक्यू सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया।

पशु चिकित्सक डॉ. करन गुप्ता ने बताया कि मृत तेंदुए के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। उसके दांत और शरीर के सभी अंग सुरक्षित मिले। करीब चार वर्ष की उम्र के तेंदुए की लंबाई 1.80 मीटर और ऊंचाई 0.60 सेमी है। उन्होंने आशंका जताई कि तेंदुए की मौत बीमारी के कारण हुई है, लेकिन सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें