फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन धरोहरों के निकट अवैध निर्माण हटाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन धरोहरों के निकट अवैध निर्माण हटाया जाएगा
विज्ञापन

एएसआई के संयुक्त निदेशक ने कटारमल, द्वाराहाट और बैजनाथ मंदिर समूहों का निरीक्षण किया
अधिकारियों को मंदिरों का मूल स्वरूप बरकरार रखने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संयुक्त निदेशक जहान्विज शर्मा ने कटारमल सूर्य मंदिर, द्वाराहाट मंदिर समूह और बैजनाथ मंदिर समूह का निरीक्षण किया और मंदिरों का मूल स्वरूप बरकरार रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने खासतौर पर मंदिरों के आसपास अवैध निर्माण पर तुरंत रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से इसके लिए प्रशासन का सहयोग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि कटारमल में पर्यटकों के लिए जन सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंचे एएसआई के संयुक्त निदेशक जहान्विज शर्मा ने कटारमल, द्वाराहाट और बैजनाथ मंदिर समूहों का निरीक्षण करने के बाद मंदिरों के किसी भाग में टूट-फूट आदि के कारण स्वरूप में बदलाव आने को गंभीरता से लेने और मंदिरों का मूल स्वरूप बरकरार रखने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट मंजूर किया जाएगा। उन्होंने खास तौर इन ऐतिहासिक धरोहरों के आसपास किसी भी तरह के अवैध निर्माण और कब्जे की स्थिति होने पर प्रशासन के अधिकारियों को लिखित तौर पर शिकायत करने तथा कार्रवाई के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा। संयुक्त निदेशक ने कहा कि कुछ मामलों में अदालतों के भी आदेश हुए हैं जिन पर कार्रवाई की पहल करने पर जोर दिया। संयुक्त निदेशक ने सूर्य मंदिर कटारमल का भी स्वरूप बरकरार रखने के साथ ही मंदिर के निकट जन सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। इसके लिए स्थानीय लोगों से भूमि देने का आग्रह किया जाएगा। निरीक्षण में संरक्षक सहायक नीरज मैठाणी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें