अल्मोड़ा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल बंद रहे। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्राईवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को एक दो दिन पहले ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। यहां हुई एक बैठक में डाक्टरों ने आईएमए द्वारा संशोधित क्लीनिकल इस्टेबिलशमेंट एक्ट लागू करने, अटल आयुष्मान और आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के लिए दबाव न डालने और अस्पतालों में हिंसा रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की।
हड़ताल में एलोपैथिक अस्पतालों के अलावा अस्पतालों के निजी लैब भी बंद रहे। बैठक में डॉ. एनएस चौहान, डॉ. जेसी दुर्गापाल, डॉ. नलिन पांडे, डॉ. एएस गुंसाई, डॉ. बनकोटी, डॉ. विनीता जोशी, डॉ. विनोद बनकोटी, डॉ. जिज्ञासु पांडे, डॉ. हर्षवर्धन पंत, डॉ. नवीन मिश्रा आदि शामिल रहे।