फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित पर्यटन स्थलों की विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना 13 जिले 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने जिलाधिकारी को कसारदेवी और डीनापानी क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने को कहा और जिन स्थानों में स्वामी विवेकानंद ने प्रवास किया उन स्थानों को विवेकानंद सर्किट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत जो आवेदन लंबित हैं संबंधित बैंकों के साथ बैठक कर, निस्तारित करने को कहा है। इसके अलावा मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय पर्यटन स्थल भी विकसित करने के निर्देश दिए। इधर जिलाधिकारी ने बताया कि होम स्टे के तहत 81 आवेदकों ने आवेदन किए हैं जिसमें से 40 आवेदकों को प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। वीसी में डिप्टी कलेक्टर राहुल साह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, पटल सहायक दीपा पांडे, गीतांजलि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें