अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई दो दिवसीय अंडर-19 बालक प्रादेशिक फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और पौड़ी के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूटआउट में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने पौड़ी को 5-4 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले हुए सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने देहरादून की टीम को 1-0, दूसरे मैच में पौड़ी ने पिथौरागढ़ को 3-1 के अंतर से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 6-5 के अंतर से हराया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी और अध्यक्षता कर रहे डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद ने विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
संचालन प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, दीपक वर्मा, सुनील रावत, संजय वर्मा, धन सिंह धौनी, पंकज टम्टा, आरके जोशी, शैलेंद्र वर्मा, गणेश शाही, रमेश पांडे, प्रमोद मेहरा, सावित्री साह, मोहन राम, दीपक शाही, सोबन कनवाल, बाली राणा, सुरेश वर्मा, कुंदन कनवाल, गिरीश जोशी, कमलेश जोशी, कमल किशोर, नितेश कांडपाल मौजूद थे।