फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीडीएफ के नौ वार्डों के लिए 10 प्रत्याशियों का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं सहकारी संघ (केसीडीएफ) के नौ वार्डों के निदेशक पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। आठ वार्डों के लिए एक-एक ही प्रत्याशी, जबकि भैंसियाछाना वार्ड से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। छह नवंबर को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


भैंसियाछाना वार्ड से लछम सिंह और ठाकुर सिंह चुनाव मैदान में हैं, जबकि चौखुटिया से भूपेंद्र कांडपाल, लमगड़ा से दिनेश चंद्र, ताकुला से धनी राम, हवालबाग प्रथम से हेमा कनवाल, बागेश्वर से राजकुमार सिंह, ताड़ीखेत से मुन्नी देवी, कपकोट से कृष्ण सिंह, हवालबाग द्वितीय से विनीत बंसल ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि धौलादेवी, गरुड़, सल्ट वार्ड से किसी ने भी नामाकंन नहीं किया है। आज नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों प्राप्त की गईं।

जिला सहायक निबंधक महेश लाल टम्टा ने बताया कि छह नवंबर को वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन और नाम वापसी होगी। 12 नवंबर को मतदान होगा। जबकि केसीडीएफ के सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की चुनाव प्रक्रिया 13 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें