फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में बैंक शाखा मंजूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पौड़ी की सीमा से लगे इकूखेत बाजार में 2012 से चली आ रही राष्ट्रीयकृत बैंक की मांग अब तक पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब सरकार के समाधान पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान का मांग की है। उन्होंने 10 दिन तक कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण 2012 से कई बार इकूखेत बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। बीते जुलाई में भी 17 दिन तक चला अनशन उपजिलाधिकारी भिकियासैंण गौरव चटवाल के साथ वार्ता के बाद स्थगित हुआ था। जिसमें दो माह में बैंक शाखा खोलने के लिए कार्यवाही करने की बात कही गई थी, लेकिन बैंक शाखा खुलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

समिति के संयोजक सुनील टम्टा ने ग्रामीणों की ओर से उत्तराखंड सरकार के समाधान पोर्टल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बैंक शाखा की गुहार लगाते कहा यदि दस दिन में सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें