फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में उठे मुद्दे सुलझाने पहुंचे डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के पल्यूं गांव में शुक्रवार को हुई ग्रामीणों की खुली बैठक में सड़क समेत अन्य निर्माण कार्य लटके होने का मामला उठने के बाद शनिवार को डीडीओ मो. असलम खुद गांव पहुंच गए और ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने खुली बैठक के मुद्दे डीडीओ के सामने भी रखे और मेरा गांव-मेरी सड़क योजना के तहत सीसी मार्ग अधूरा होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिला विकास अधिकारी को बताया कि डाना गोलू मंदिर से दियारकूना तक एक किमी सीसी मार्ग दो साल से अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने प्राथमिक पाठशाला पल्यूं में पेयजल की व्यवस्था करने, सिंचाई गूल के जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। जिस पर डीडीओ ने संबंधित विभाग को शीघ्र विद्यालय की पेयजल लाइन दुरुस्त करने और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गूलों की जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद प्रधान हेमा पांडे ने बताया कि मनरेगा मजदूरों का भुगतान समय पर नहीं हो पाने के कारण सड़क का कार्य रुका हुआ था। अब भुगतान हो गया है। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा के कार्य रोकने और कार्य अधूरे छोड़े जाने का आरोप सरासर गलत है और वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। बैठक में खंड विकास अधिकारी मोहन सिंह बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी मोहन सिंह बिष्ट, जेई मनरेगा गोकुल सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत अधिकारी ललित मोहन द्विवेदी, महिपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें