मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विद्युत विभाग ने लाखों रुपये का बिजली बिल जमा नहीं करने पर छह सरकारी संस्थानों के कनेक्शन काट दिए हैं। विद्युत विभाग ने संबंधित संस्थानों को बिजली का बिल तुरंत जमा करने को कहा है।
विद्युत विभाग के जेई भूपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल, बीएसएनएल के चार मोबाइल टावर और बीएसएनएल एक्चेंज के कनेक्शन काट दिए गए। उन्होंने बताया कि इन संस्थानों ने पिछले एक साल से बिजली का बिल जमा नहीं किया था।
उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल पर 1.30 लाख रुपये का विद्युत बिल बकाया है। बीएसएनएल के चार मोबाइल टावर और बीएसएनएल एक्सचेंज पर लाखों रुपये का विद्युत बिल बकाया। विद्युत बिल बकाये की राशि जमा नहीं करने पर विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं।