फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट वाले इलाकों में हर हाल में दें पानी: जीना

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने पेयजल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल संकटग्रस्त इलाकों में लोगों को हर हाल में पीने का पानी उपलब्ध कराने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

विधायक जीना ने भिकियासैंण स्थित आवास पर पेयजल विभाग की समीक्षा कर बरकिंडा मानिला और शशिखाल कोटेश्वर पंपिंग पेयजल योजनाओं से अगले महीने तक संबंधित गांवों को पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने और पेयजल संकट से ग्रसित क्षेत्रों में वैकल्पिक साधनों से पानी देने को कहा। विधायक ने स्वीकृत हसीढुंगा गुजरकोट, बदनगाड़ भौनडाडा , देघाट और छीनगाड़ पेयजल योजनाओं की डीपीआर के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों से सिंचाई नहरों और पंपों को दुरुस्त करके और भैड़गांव, पत्थरखोला, मरचूला में स्वीकृत जलाशयों का आगणन स्टीमेट शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए। विधायक ने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। बैठक में ईई जल निगम वीके रवि, सिंचाई विभाग के ईई डीएस रौतेला, अरविंद सिंह नेगी, अवधेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें