फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों को आग से बचाएं, पुण्य कमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वन विभाग जागेश्वर रेंज की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर पनुवानौला में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। वन क्षेत्राधिकारी जगमोहन रावत ने विद्यार्थियों से जंगलों की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने से वनस्पतियों, जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचता है और पर्यावरण भी प्रभावित होता है। जायका योजना के समन्वयक हिमांश पांडे और वन दरोगा हरीश जोशी ने भी बच्चों को संबोधित किया। संचालन वन दरोगा मोहन चंद्र भट्ट ने किया। गोष्ठी में भूपाल राम, राम सिंह बिष्ट, अनिल राणा आदि थे।
वहीं, धौलादेवी अनुभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में जंगलों और वन्य प्राणियों को सुरक्षा की जानकरी दी गई। वन बीट अधिकारी खजान सिंह मेहता, डिपो प्रभारी गोकुल सिंह नेगी ने विचार रखे। सरपंच पोखरी हरीश सिंह, परुली देवी, बची राम, बाल किशन, मदन राम, जमुना दत्त, कमला खेतवाल आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें