चौखुटिया(अल्मोड़ा)। होटल, रेस्टोरेंट और शादी आदि समारोहों में व्यवसायिक के बजाए घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग करने वालों की अब खैर नहीं है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधीन संचालित इंडियन गैस एजेंसी द्वारा इसको लेकर पुलिस की मदद से जल्द ही छापेमार अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
एजेंसी के प्रबंधक प्रकाश पंत का कहना है कि व्यवसायिक सिलिंडरों की बिक्री के आंकड़ों से ही यह बात स्पष्ट हो रही है कि होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने व्यवसायिक सिलिंडर महज दिखावे के लिए लिए हैं जबकि उनके प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलिंडरों का उपयोग किया जा रहा है।